अररिया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने पूर्व विधायक जाकिर हुसैन

अररिया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने पूर्व विधायक जाकिर हुसैन

अररिया,25 मई । बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है। अररिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान को मनोनीत किया गया है।इससे पहले अनिल सिन्हा जिलाध्यक्ष पद पर थे।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनयन पर जाकिर हुसैन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बधाई देने का सिलसिला जारी है।जाकिर हुसैन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन पर अररिया विधायक आबिदुर रहमान,जोगबनी के पूर्व चेयरमैन भोला शंकर तिवारी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,सेवा दल के आबिद हुसैन अंसारी,यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है और विश्वास जताया कि जाकिर हुसैन की अगुवाई में कांग्रेस अररिया जिला में संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत होगा और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।