राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला का आयोजन

समस्तीपुर, 17 फरवरी ।आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्घाटन पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह के द्वारा किया जाएगा।

इस वर्ष प्राकृतिक खेती एवं किसानों की समृद्धि विषय होगी।18 से 20 फरवरी को पिपरा कोठी स्थित परिसर में किसान मेले का आयोजन भी किया गया है। इस मेले का विषय पशु संरक्षण उद्यान प्रदर्शन एवं आत्मनिर्भर कृषि महोत्सव रखा गया है।इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी होंगे। 28 फरवरी को विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे वहीं कई अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति, आईसीएआर के डीडीजी, एडीजी भी भाग लेंगे।यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पी एस पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।