बढ़ती मंहगाई को लेकर एडवा ने प्रतिरोध मार्च निकाला

बढ़ती मंहगाई को लेकर एडवा ने प्रतिरोध मार्च निकाला

सहरसा,04 मार्च । रसोई गैस कीमत में 50 रू बढ़ोतरी के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा सहरसा जिला कमिटी के तत्वाधान में 4 मार्च को माकपा जिला कार्यालय से महिलाओं का एक प्रतिरोध मार्च निकाला कर चांदनी चौक पर केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व एडवा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी,जिला सचिव अनिता देवी, संयुक्त सचिव चन्द्र कला देवी ने की।आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर हुए एडवा राष्ट्रीय नेत्री रामपरी ने कहा कि भाजपा सरकार कि गलत नीति के कारण इस देश के किसान, मजदूर तथा आम जनता पहले से ही परेशान है। उपर बढ़ती मंहगाई, जीएसटी, के चलते करोड़ों लोगों का रोजगार चला गया, राशन कटौती से आम जनता त्राहियाम कर रही है। बार बार रसोई गैस का दाम बढने से गरीब एवं महिलाऐं गैस सिलेंडर भराना छोड़ दिये हैं। भाजपा सरकार उज्जवला योजना कि बहुत बाहवाही ले रही हैं कि 10 करोड़ महिला को फ्री में गैंस सिलेंडर दिए। लेकिन गैस का दाम बढने से करीब 4 करोड़ महिलाऐं गैस सिलेंडर भराना पिछले एक साल से बंद कर दी है।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति रसोई गैस की मूल्य वृद्धि का पूरे देश भर में विरोध कर गैस की बढी हुई कीमत वापस लेने की मांग करती है। एडवा एवं मजदूर वर्ग की लड़ाई के बदौलत गरीबों को सब्सिडी रेट पर 5 किलो राशन मिलता था। अब उसे भी सरकार बंद कर दी है। इससे और भी भूखमरी बढेगी और महिलाओं में कुपोषण, एनेमिया कीशिकार होगी। सरकार का यह गरीब विरोधी कदम है। एडवा मांग करती है की अविलम्ब खाद सुरक्षा कानून के तहत सभी परिवार को 35 किलो राशन देना शुरू करें। भाजपा सरकार में अडानी और अंबानी मात्र दो परिवार मालो माल हो रहे हैं और गरीब मजदूर कंगाल हो रहें हैं। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।2024 के आम चुनाव में भाजपा सरकार को गद्दी से उतार फेंकने का आवाहन किया। उक्त कार्यक्रम में एडवा नेत्री रंजन देवी,गायत्री देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी,विपती देवी, सुचिता देवी, ललिता देवी एमडीएम रसोईया यूनियन के जिला सचिव व्यास प्रसाद यादव,डोमी पासवान, विनोद यादव शिवानंद विश्वास कैलाश स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।