तंबाकू निषेध दिवस पर न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

तंबाकू निषेध दिवस पर न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

अररिया, 31मई। अररिया सिविल कोर्ट परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एक शपथ ग्रहण समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अररिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर्षित सिंह ने की। मौके पर न्यायिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।जिला जज ने भविष्य में तंबाकू का सेवन नहीं करने और लोगों को भी इसके विपरीत परिणामों के बारे में बताते हुए उन्हें जागरुक करने का संकल्प दिलाया गया।

मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने सभी को तंबाकू सेवन न करने और अन्य को जागरूक करने का शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का उपभोग एक बहुत बडी समस्या है, जो विश्वभर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। इसका नकारात्मक प्रभाव बहुत से शारिरिक समस्याओं के रूप में दिखाई दे सकता है। इसके अलावा, तंबाकू का उपभोग आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

तंबाकू उपभोग के नकारात्मक प्रभावों को समझते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू निषेध की अभियानों की शुरुआत की है और हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाते हैं।सभी को तंबाकू के उपभोग से दूर रहने की सलाह देते हैं।

मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आनंद नंदन सिंह, एडीजे प्रथम मनोज कुमार तिवारी, एडीजे टू सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव संजय कुमार राय, एक्साइज के स्पेशल जज राजीव रंजन सिंह,सब जज प्रथम शेलेन्द्र कुमार सिंह,एसीजेएम रितु कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी भाग लिए।