भगवान परशुराम के जयंती पर बस स्टैंड में शरबत का लगा प्याऊ

भगवान परशुराम के जयंती पर बस स्टैंड में शरबत का लगा प्याऊ

भगवान विष्णु के छठे अवतार शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुरामजी की जयंती उत्सव पर अररिया बस स्टैंड के प्रांगण में शरबत का प्याऊ लगाया गया।जहां गर्मी से निजात के लिए आमलोगों के बीच शरबत का वितरण किया गया।इससे पहले भगवान परशुराम के तस्वीर पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण किया गया।

मौके पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार झा, गुड्डू झा , ज्ञान मिश्रा, कुमार आलोक , शेखर झाधीरज नयन, प्रणव रोशन , मनीष झा,भास्कर ठाकुर,प्रकाश झा,सुष्मिता ठाकुर,नीरज ठाकुर, नीरज झा,चंदन कुमारमाथुर झा, सुमित कुमार यादव,मिथिलेश कुमार यादव,राजा मिश्रा आदि ने भगवान परशुराम के जयंती पर अपनी राय रखी।कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार झा जी का पूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, एसडीएम ग्रुप के मालिक संजय कुमार मिश्रा, पूर्व एसडीपीओ पुष्कर कुमार की भी उपस्थिति रही।