पटना एयरपोर्ट के तरफ से जारी यह नया शेड्यूल 25 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले पटना से 37 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा था। पटना से सुबह में इंडिगो ने एक नया विमान शुरू किया है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक पटना से दिल्ली के लिए अब पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8.25 बजे है, आखिरी इंडिगो की ही रात 9.25 बजे है।
नये शेड्यूल के अनुसार पहली फ्लाइट पटना में सुबह 7. 55 पर आएगा और आखिरी विमान रात 9. 55 पर उड़ान भरेगा। पटना से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा दी गई। यहां के लिए डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू हो गई है। इससे पटना से पुरी स्थित जगन्नाथपुरी मंदिर में दर्शन करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही दिसंबर के महीने में बंद हुई चंडीगढ़-पटना- भुवनेश्वर के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो की यह नई फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई है।
पटना एयरपोर्ट के नये शेड्यूल में भी वाराणसी, प्रयागराज और देवघर के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं है। जबकि दिल्ली-पटना- दिल्ली बीच सबसे अधिक 15 जोड़ी फ्लाइट है। जिसमें कई के समय में बदलाव किया गया है। जबकि मुंबई के लिए पांच फ्लाइट है। बेंगलुरु व कोलकाता के लिए 3- 3, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे व गुवाहाटी के लिए 2-2 है। वहीं अमृतसर, चेन्नई, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ व भुवनेश्वर के लिए एक-एक विमान है।