फारबिसगंज नगर परिषद में मंगलवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी के कार्यालय कक्ष में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों की बैठक मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में कुल छह एजेंडा पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमे मुख्य रूप से वार्ड संख्या 6 में महिंद्रा कंपनी से जगदंबा ट्रेक्टर तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड संख्या संख्या 08 में जगदीश मील में अनिल पोद्दार के घर से चंदन पोद्दार के घर तक आरसीसी नाला निर्माण, स्थापना की बैठक पर, वार्ड संख्या 02 में शंभु पासवान के घर से अनिल देव के घर तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड संख्या 21 में राम प्रकाश यादव के घर से अमरकांत झा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण सहित अन्य शामिल है।
मुख्य पार्षद ने कहा कि नप सशक्त स्थाई समिति की बैठक में सभी छह एजेंडा पर चर्चा की गई है। बैठक में मुख्य रूप से नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, ईओ संदीप कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों में इस्लाम, गणेश प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, नप कर्मी रजनीश कुमार रंजन सहित अन्य मौजूद थे।