टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष-मुखिया मनोज पर महिला ने बलात्कार का लगाया आरोप

टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष-मुखिया मनोज पर महिला ने बलात्कार का लगाया आरोप

किशनगंज,24मई ।टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर एक महिला को आठ दिनों तक बंधक बनाकर बलात्कार करने व दो लाख रुपये लेकर महिला को थाना से छोड़ा गया का मामला दर्ज हुआ है।

उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला अपने पति को खोजने के उद्देश्य से टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। जहां थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने उस महिला को आठ दिनों तक अपने आवास पर रखा और उस महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसके पति से दो लाख रुपये भी लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ इनाम उल हक मेंगनु के आदेश पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 39/23 और भादावि. की धारा 343, 376बी, 384, 385, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।