जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रांची में 29 जुलाई को

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रांची में 29 जुलाई को

अररिया, 26 जुलाई। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 29 जुलाई से झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होगा। यह जानकारी बुधवार को जेएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से गत वर्ष मेरठ अधिवेशन तय किये गए कार्ययोजना और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर देश भर हुए आंदोलन व जन जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।साथ ही आगामी 29 अक्टूबर को दिल्ली सीमा से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक प्रस्तावित रैली सह प्रदर्शन की तैयारी को न सिर्फ अंतिम रूप दिया जाएगा,बल्कि आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना की रूप रेखा तय की जाएगी। देश में जनसंख्या की विस्फोटक स्थिति के कारण उत्पन्न जनसंख्या असंतुलन की गम्भीर समस्या पर प्रस्ताव भी लाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कुमार ने कहा कि अधिवेशन में जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों सहित देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व महिला और युवा विंग के प्रदेश संयोजक सहित हर प्रदेश से चयनित प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे। वही सदस्यों व पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए फाउंडेशन के संरक्षक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी इंद्रेश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल,राष्ट्रीय महामंत्री कृष्णमुरारी, सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी के आलावे जाने माने समाजिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार के साथ प्रदेश महामंत्री राजीव झा उर्फ पप्पू झा भी मौजूद थे।