बीजापुर, 30 अप्रैल । छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य फूलोदेवी नेताम की अनुशंसा पर बीजापुर जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण की नये कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नये कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष के अलावा 06 उपाध्यक्ष, 07 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष व एक सहकोषाध्यक्ष एवं सचिव सहित 14 जिला कार्यकारिणी सदस्य होंगे। इसके साथ ही जिले के सभी ब्लॉक के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की अनुशंसा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कर दी है।
महिला कांग्रेस जिला बीजापुर अध्यक्ष गीता कमल, जिला उपाध्यक्ष अनिता मड़कम, अश्वनी यालम, सरस्वती मण्डल, शशीकांता सुरटी, कुंती रामटेके, अनीता सोनाला, जिला महामंत्री राजेश्वरी यालम, दीपकुमारी खेश, पूजा शाह, सरोजनी कट्टम, अमरबती पुनेम, सिमरन खान, संगीता मोरला शामिल हैं। जिला कोषाध्यक्ष मुमताज खान एवं सहकोषाध्यक्ष शकीना बानो, जिला महिला कांग्रेस सचिव में रामेश्वरी नाग, रमीला हपका, सविता कुलस्ते, सत्या गांधराला, सविता तेलम, ललिता कुडियम, सुषमा कड़ती, सुमित्रा पेरमा, अर्चना वेलादी, मंजू टिंगे, हजरा बेगम, सपना दुम्पा, लक्ष्मी पोडियम, चापा लक्ष्मी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुन्दरी तेलम, संगीता मोरला, योगेश्वरी पामभोई, चंद्रकांता सलाम, ममता तेलम भैरमगढ़, सुकना तलाण्डी, लक्ष्मी पामभोई, योगेश्वरी शाह, मीनाक्षी नोल्ली, उर्मिला ककेम, नीना गोटा, कलक्का और संगीता पोयाम शामिल है। महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनम, कोरसा, महिला ब्लॉक कांग्रेस बीजापुर अध्यक्ष लक्ष्मी सकनी, अध्यक्ष भैरमगढ़ लक्ष्मी कुरसम, अध्यक्ष कुटरू बोथी ताती, अध्यक्ष गंगालूर समक्का पटानकर, अध्यक्ष मद्देड सुनीता एट्टी, अध्यक्ष भोपालपटनम अनिता तेलम व महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उसूर आदि शामिल है। उक्त जानकारी जिला महिला कांग्रेस बीजापुर की जिलाध्यक्ष गीता कमल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।