छग विस चुनाव 2023:मुखौटा लगाकर विधायक प्रकाश नायक के पक्ष में युकां का जनसंपर्क अभियान

रायगढ़,8 नवंबर । छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में कुछ ही दिन बचे है ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने अपने चुनाव प्रचार में जुट गए है। इसी क्रम में आज बुधवार रायगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी प्रकाश नायक का मुखौटा लगाकर शहर के सभी वार्डो में प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यो को जनता के समक्ष बताया गया।

युवा कांग्रेस रायगढ़ में प्रकाश नायक के पक्ष में प्रचार में जोरों से जुट गयी है। युवा कांग्रेस द्वारा डोर टू डोर जा कर कांग्रेस के लिए वोट माँगा जा रहा है और मुख्यमंत्री द्वारा किये गए लोक उत्थान कार्यों को लोगों को बता रहे है। साथ ही साथ प्रकश नायक का मुखौटा लगा कर जनसम्पर्क कर रहे है। रायगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि हम सभी साथी लगातार सभी वार्डों में जा कर डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रहे है और मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गए योजनाओं को लोगो को बता रहे है।उन्होंने बताया की कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो भी वादा किया था ,उसे पूरा किया है ।साथ ही इस बार कांग्रेस द्वारा जारी किये गए भरोसे के घोषणा पत्र की जानकारी भी दे रहे हैं।