रायपुर, 14 जुलाई । चार वर्षों तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाये जाने बाद 24 घंटों के भीतर कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम आज (शुक्रवार) दोपहर मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शपथ समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
मोहन मरकाम का जन्म 15 सितंबर 1967 में कोंडागांव जिले के टेंडमुण्डा गांव के एक कृषक परिवार में हुआ। मरकाम ने शिक्षाकर्मी वर्ग 1 व शिक्षाकर्मी वर्ग 2 के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी और भारतीय स्टेट बैंक में सीनियर एजेंसी मैनेजर के रूप में भी कार्य किया।
मोहन मरकाम 1990 में कांग्रेस के सदस्य बने। वर्ष 2008 एवं 2013 में विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर मोहन मरकाम पर भरोसा दिखाया और इस बार उन्होंने भाजपा की लता उसेंडी को भारी मतों के अंतर से हराया।
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कल अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मोहन मरकाम को मंत्री मंडल में शामिल करने की जानकारी दी गई।