एक दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का निधन

रायपुर, 6 जून । एक दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया है। इस खबर के बाद परिजनों समेत आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित शैलेंद्र का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर सपना पूरा किया था।

गरियाबंद जिले के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से ग्रसित थे। बीती देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और शैलेंद्र का निधन हो गया। इस बीमारी के कारण बचपन में ही उनका शरीर बुजुर्गों जैसा हो गया था। उनसे जब पूछा गया था की उनका सपना क्या है तो उन्होंने बताया था कि उनको कलेक्टर बनना है। इसके बाद उनके इस सपने को पूरा करते हुए राज्य शासन ने 2 साल पहले उन्हें एक दिन का कलेक्टर बनाया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें अपने निवास में आमंत्रित कर उनके साथ भोजन भी किया था।