यूजर चार्ज से स्वच्छता दीदीयों को मिल रहा रोजगार, बनें आत्मनिर्भर : विजय देवांगन

यूजर चार्ज से स्वच्छता दीदीयों को मिल रहा रोजगार, बनें आत्मनिर्भर : विजय देवांगन

धमतरी, 26 मई । यूजर चार्ज से स्वच्छता दीदीयों को रोजगार मिलता है और वे आत्मनिर्भर बन रहे है। महापौर विजय देवांगन ने नागरिकों से यूजर चार्ज देने की अपील करते हुए यह बात कही है। इन दिनों नगर निगम प्रशासन यूजर चार्ज वसूली का क्रियान्वयन कर रहे है।

महापौर विजय देवांगन ने शुक्रवार को कहा कि लोग यूजर चार्ज समय से दें, ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर की जा सके। स्वच्छता दीदीयों के भरोसे धमतरी नगर निगम पिछले कई वर्षों से शहर का कचरा संग्रह कर रहा है। प्रत्येक वर्ष स्वच्छ शहर के रूप में पहचान बनाने वाला धमतरी शहर को किसी और नहीं बल्कि स्वच्छता दीदियों की ही देन है। इनकी मेहनत के भरोसे ही नगर निगम हर वर्ष सफाई के क्षेत्र में अव्वल आने का प्रयास करता है। वहीं स्वच्छता दीदीयों की इस काबिले तारीफ कार्य के प्रति नगर के लोग उदासीन हैं। नगरवासियों द्वारा दिए जाने वाले यूजर चार्ज के भरोसे ही इनका घर-परिवार चलता है। वहीं शहरवासी यूजर चार्ज देने के प्रति रूचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 30 लाख मांग दिया गया था, जिसमें 23 लाख रुपये वर्ष 2022-2023 वित्तीय वर्ष में वसूली किया जा चुका है। यूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा मणि कंचन केंद्र सुपरवाइजर को जिम्मेदारी की गई है।

176 स्वच्छता दीदीयां काम कर रही

धमतरी नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों से कचरा संग्रहण के लिए 10 एसएलआरएम सेंटर है। कचरा एकत्रित करने के लिए 176 स्वच्छता दीदियां मेहनत कर रहीं हैं। इसके बावजूद शहर के लोग यूजर चार्ज देने में उदासीनता बरत रहे हैं। यूजर चार्ज के भरोसे ही 176 स्वच्छता दीदियों के मानदेय का भुगतान किया जाता है। अगर शहर के लोग समय पर यूजर चार्ज न दें तो शहर को स्वच्छ रखने वाली स्वच्छता दीदियों का घर-परिवार कैसे चल पाएगा, इसकी चिंता हर किसी को होनी जरूरी है।