भदोही में छींटाकशी के विवाद में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

भदोही, 27 अक्टूबर । गोपीगंज नगर में आयोजित मेले में छींटाकशी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हुई और चाकू चली, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस मामले में दोनों तरफ से घायल लोगों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोपीगंज नगर के अंजही मोहाल के कबूतरनाथ मंदिर के पास गुरुवार की रात आयोजित मेले में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्ष की तरफ से चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। घायल रईस की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस भिखारीपुर के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा नामजद किया है। विवाद के पीछे छींटाकशी का मामला सामने आया है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि भगवतपुर के कुछ युवकों और गुब्बारा बेंच रहें दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हो गया, जिसमें मारपीट और चाक़ूबाजी हुईं।

भगवतपुर निवासी रईस अहमद ने गुरुवार की रात थाने में तहरीर देकर अवगत कराया था कि कबूतरनाथ मंदिर के पास वह बैलून की दुकान लगाए था। दुकान के पास उसके दोस्त आफताब, रईस, वाजिद व तौफिक भी मौजूद थे। इस बीच अचानक चार लोग लोग पहुंचे और चाकू निकाल कर मारना शुरू कर दिया। जिससे चारों घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। घायल की तहरीर पर पुलिस ने भगवतपुर निवासी आशीष बिंद, भिखारीपुर निवासी किशन बिंद, अवधेश बिंद व अनिश बिंद के खिलाफ विभिन्न सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि आरोपित पक्ष का दावा है कि छेड़खानी में यह विवाद हुआ। गोपीगंज कोतवाली में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयीं है।

इस मामले गोपीगंज कोतवाल से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि रात में वहां मेले का आयोजन था। एक पक्ष पर आरोप है कि उसकी तरफ से छीटाकशी की गयीं। इसके बाद धक्का-मुक्की से बढ़ता विवाद संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।