मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली में, मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट में होंगे शामिल

रायपुर, 26 मई । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज (शुक्रवार ) दोपहर 12 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह स्थानीय स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान में सवार होंगे। बघेल दोपहर 1ः45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री नई दिल्ली में दोपहर 2ः10 बजे चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस में आयोजित मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट में शामिल होंगे। बघेल रात्रि विश्राम नई दिल्ली में करेंगे।