चम्पारण विकास संघर्ष मोर्चा ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के बेहतरी के लिए संघर्ष करेगा तेज

चम्पारण विकास संघर्ष मोर्चा ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के बेहतरी के लिए संघर्ष करेगा तेज

मोतिहारी,05फरवरी।चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में रविवार भूमीहार ब्रह्माण छात्रावास के राय हरिशंकर शर्मा सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से लिये प्रस्ताव के द्धारा निर्णय लिया गया कि मोतिहारी में स्थापित महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविधालय.के सफलता पूर्वक संचालन के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा। इसके लिए भूमी व भवन सहित आ रही सभी बाधाओं को दूर करने की दिशा में सभी सार्थक पहल किया जायेगा।

संघर्ष मोर्चा के प्रयास से यहां विश्व विद्यालय स्थापित तो हुआ,लेकिन राजनैतिक व अन्य कारणों से इसका सुव्यवस्थित रूप संचालन नही हो पा रहा है। इसके लिए सीएम व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री सहित सभी जन प्रतिनिधियों से मिलने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राय सुंदरदेव शर्मा ने किया जबकि संचालन अमरेन्द्र सिंह ने किया।

बैठक में विश्व विद्यालय से जुड़े विषयों के लिए अलग अलग समिति भी बनाई गई। चम्पारण विकास संघर्ष मोर्चा की मजबूती के लिए मुख्य प्रवक्ता के रूप में सर्वसम्मति से अरुण कुमार तिवारी के नाम को प्रस्तावित किया गया। बैठक में कैप्टन अब्दुल हमीद,डा. कुमार अरूण, प्रो. अखिलेश सिंह, देवप्रिय मुखर्जी, शिवकुमार यादव, संगीता चित्रांश,वशील अहमद खां ललन शुक्ला,अनिकेत पाण्डे,देवेन्द्र सिंह, बबन कुशवाहा आलोक सिंह, रंजीत गिरि वसंत कुमार राम एवं आलोक चंद्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।