पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तराखंड में बलिदान हुए 4 पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तराखंड में बलिदान हुए 4 पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

नैनीताल, 21 अक्टूबर । जिला व मंडल मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत सहित नैनीताल पुलिस ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस के अमर वीर जवानों को श्रद्धासुमनों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बलिदानी जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत की अगुवाई में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी हरवंश सिंह आदि ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए बलिदानी पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उनको पुष्पचक्र भेंट किये।

इस अवसर पर बताया गया कि 1 सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक संपूर्ण देश में कुल 189 पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इनमें उत्तराखंड पुलिस के जनपद चमोली में कार्यरत रहे उप निरीक्षक प्रदीप रावत, जनपद उत्तरकाशी में कार्यरत रहे आरक्षी चमन सिंह तोमर, जनपद हरिद्वार में कार्यरत आरक्षी जवाहर सिंह व जनपद ऊधमसिंह नगर में कार्यरत रहे आरक्षी लक्ष्मण सिंह भी शामिल रहे। इनके बारे में कार्यक्रम में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में बलजीत सिंह भाकुनी, भूपेंद्र सिंह धोनी, भगवत सिंह राणा, संजीव तिवारी, आदेश कुमार, धर्मवीर सोलंकी, राजकुमार सिंह, देवेश पांडेय, रोहताश सिंह सागर, भूपेंद्र सिंह पटवाल, हेम चंद्र सती, गोविंद मेहता, राजेंद्र नेगी आदि पुलिस अधिकारियों ने भी शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की।