पेरिस, 22 जून । फ्रांस में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को नशीली दवा खिलाकर दूसरों से दस साल तक दुष्कर्म कराता रहा। पुलिस ने ऐसे 92 मामलों की पुष्टि कर 26 से 73 साल तक की आयु के 51 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
हैवानियत की चरम सीमा पार करने वाले पति की पहचान डोमिनिक पी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति फ्रांस के माजान में अपने घर में महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए बुलाता था। इतना ही नहीं, वह इन घटनाओं को कैमरे में रिकॉर्ड करता था। बाद में फुटेज को सहेज कर रखता था और इसके लिए फाइल का नाम एब्यूजेस रखा था। जिस यूएसबी ड्राइव में ये फुटेज सहेजे गए थे, पुलिस ने उस ड्राइव को जब्त कर लिया है। दुष्कर्म की ये रौंगटे खड़ी कर देने वाली घटना साल 2011 और 2020 के बीच हुई हैं। दंपति के तीन बच्चे भी हैं। इनकी शादी को करीब 50 साल से अधिक हो गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने करीब 92 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन आरोपितों को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। डोमिनिक ने घटना को अंजाम देने के लिए पूरी योजना बनाई थी। वह खाने में नशीला पदार्थ मिला देता था, जिसके बाद पत्नी बेहोश हो जाती थी। बाद में उसे लगता था कि पत्नी कहीं जग न जाए, इसके लिए उसने तेज गंध वाले इत्र पर पाबंदी लगाकर रखी थी। इतना ही नहीं लोगों को तंबाकू खाना भी मना था। वहीं, तापमान में बदलाव न हो इससे बचने के लिए लोगों से अपने हाथ गर्म पानी में धोने के लिए कहता था। इतना ही नहीं, बाथरूम में कपड़े न रह जाएं, इसके लिए शख्स रसोई में कपड़े उतरवाता था। साथ ही, पड़ोसियों को किसी तरह का शक न हो, इसलिए लोगों की कार एक स्कूल के पास खड़ी करवाता था। फिर अंधेरे में आने को कहता था।