अयोध्या : श्रीराजगोपाल मन्दिर के महन्त का निधन

अयोध्या : श्रीराजगोपाल मन्दिर के महन्त का निधन

अयोध्या, 22 अप्रैल । राम नगरी स्थित श्रीराजगोपाल मन्दिर के महन्त कौशल किशोर शरण फलाहारी बाबा का शनिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। 23 अप्रैल को मन्दिर प्रांगण से विशाल शोभा यात्रा के साथ उन्हें जल समाधि दी जाएगी।

हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदनी शरण ने बताया कि श्रीअयोध्या धाम की साधुशाही, तपश्चर्या और स्थितप्रज्ञता के प्रमाण नित्य वंदनीय सद्गुरुदेव, श्रीराजगोपाल मन्दिर के महन्त कौशल किशोर शरण जी महाराज फलाहारी बाबा का आज प्रातः लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया है।

उन्होंने बताया कि महाराज का विग्रह श्री अयोध्या लाया जा रहा है। अपराह्न चार बजे से उनके दर्शन श्री राजगोपाल मन्दिर प्रांगण में सुलभ होंगे। संस्कार परम्परानुसार रविवार 23 अप्रैल को प्रातः सम्पन्न होगा।

तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति तिवारी ने कहा कि आज अयोध्या अध्यात्मिक तौर पर कुछ रिक्त हुई है। श्री सीता राम के चरणों के प्रति प्रेम का बीजारोपण करने के लिए यह जीवन सदैव उनका ऋणी रहेगा।