भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मां भगवती के श्रीचरणों में झुकाया शीश

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मां भगवती के श्रीचरणों में झुकाया शीश

मीरजापुर, 23 मई । भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने मंगलवार की सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। देश व प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए माता से कामना की।

मंदिर धाम पहुंचने से पूर्व अटल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत व सम्मान किया। दर्शन-पूजन का कार्य तीर्थ पुरोहित भावेश शर्मा ने कराया।

इस दौरान नगर पालिका मीरजापुर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी, कौशल श्रीवास्तव, राम कुमार विश्वकर्मा, राजन यादव, नितिन विश्वकर्मा समेत अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।