केशव मौर्य ने विधान परिषद के उप नेता विद्यासागर सोनकर को बधाई दी

केशव मौर्य ने विधान परिषद के उप नेता विद्यासागर सोनकर को बधाई दी

लखनऊ, 23 फरवरी । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्यासागर सोनकर को राज्य विधान परिषद का उप नेता नियुक्त किये जाने पर हार्दिक

बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। लखनऊ आवास पर विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। सोनकर को बुधवार को विधान परिषद का उप नेता नियुक्त किया गया था। सोनकर पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।