गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस मुरादाबाद में जगह-जगह बांटा शर्बत

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस मुरादाबाद में जगह-जगह बांटा शर्बत

मुरादाबाद, 23 मई । गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर ताड़ीखना स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के बाहर मंगलवार को राहगीरों को शर्बत बांटकर उनकी प्यास बुझाई गई। इस मौके पर सिख समाज के लोगों ने गुरु अर्जुन देव का नमन कर उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जनपद में कई स्थानों पर शर्बत का वितरण किया गया।

गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरिन्द्रपाल सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज हैं। आध्यात्मिक जगत में गुरु जी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्हें ब्रह्मज्ञानी भी कहा जाता है। गुरुग्रंथ साहिब में तीस रागों में गुरु जी की वाणी संकलित है। गणना की दृष्टि से श्री गुरुग्रंथ साहिब में सर्वाधिक वाणी पंचम गुरु की ही है। ग्रंथ साहिब की संपादन कला अद्वितीय है। इसमें गुरु जी की विद्वत्ता झलकती है। उन्होंने रागों के आधार पर ग्रंथ साहिब में संकलित वाणियों का जो वर्गीकरण किया है। इस मौके पर सिख समाज के लोगों ने गुरु अर्जुन देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के साथ ही लोगों की सेवा की।