आईटीआई के निरीक्षण में प्रशिक्षुओं से मंत्री कपिलदेव ने की वार्ता

आईटीआई के निरीक्षण में प्रशिक्षुओं से मंत्री कपिलदेव ने की वार्ता

लखनऊ, 23 मई । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में आईटीआई का औचक निरीक्षण करने मंगलवार को पहुंचें व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने प्रशिक्षुओं से वार्ता की। प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के संबंध में प्रश्न कर कपिलदेव ने विभिन्न विषयों की जानकारियां ली।

आईटीआई में ऊपर के दो अधिकरियों ट्रेनिंग अधिकारी एवं प्रधानाचार्य के समय से न पहुंचने पर मंत्री कपिलदेव नाराज हुए और उन्होंने समय का ध्यान रखने की हिदायत भी दी। समय से आने वाले कर्मचारियों की जानकारी करने के लिए उन्होंने उपस्थिति पुस्तिका मांगी और उसका अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कुछ कर्मचारियों के विलम्ब से आने को पाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।

आईटीआई में मशीनों को देखते हुए कपिलदेव ने साफ सफाई का ध्यान रखने की ओर इशारा किया। प्रधानाचार्य को स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए भी कहा। आईटीआई को बेहतर बनाने के लिए और भी कार्यों को करने की आवश्कता जताते हुए उन्होंने बहुपयोगी कार्यों को करने के लिए निर्देशित किया।

मंत्री कपिलदेव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य आईटीआई को और भी बेहतर बनाना है। इसके लिए लखनऊ आईटीआई के अधिकारियों से वार्ता हुई है। इसमें आने वाले दिनों में कुछ और भी बेहतर करने का प्रयास है। रोजगार को लेकर हमारा प्रयास निरंतर जारी है। रोजगार मेले लग रहे हैं और इससे अभ्यर्थी लाभांवित भी हुए हैं।