भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल के साथ लोगों ने सुनी मोदी के मन की बात

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल के साथ लोगों ने सुनी मोदी के मन की बात

सुलतानपुर,30 अप्रैल |आकाशवाणी पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे संस्करण को सुनने के लिए जिले के नागरिकों में बेहद उत्साह देखा गया। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिले भर के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए नागरिकों को एकजुट किया ।

नगर के गोमती तट पर स्थित खाटू श्याम मंदिर के परिसर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने जिले के नागरिकों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि विभिन्न भाषाओं में आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को 28 करोड़ लोगों ने सुना,जबकि 60 करोड़ लोग विभिन्न माध्यमों से जुड़े। उन्होंने कहा कि आज हर सामान्य व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कार्यक्रम के जरिए जुड़ा हुआ है।

जिला अध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने बताया कि आज प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पार्टी द्वारा मन की बात सुनने के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई थी। श्रोता श्रीमती ऊषा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम से शिक्षा व संस्कृति को लेकर आम जनमानस की जीवनशैली में वृहद परिवर्तन देखा जा रहा है।