विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार वासियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार वासियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

देहरादून/कोटद्वार, 31 अगस्त । विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के झंडा चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ बहुत हर्षोल्लाह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर और मिष्ठान खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और हमेशा सुखी रहने की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है और क्षेत्र विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक, प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्योहार है और इस पर्व को हम कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता, सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि वे हर त्योहार अपने क्षेत्र वासियों के साथ मनाती है। साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन पर क्षेत्र की जनता से मिले अपार स्नेह, आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेश वासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।